Amethi:- थाना रामगंज पुलिस द्वारा 900 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


*थाना रामगंज पुलिस द्वारा 900 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*



            शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.05.2023 को उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप यादव थाना रामगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा नि0 तुलापुर मजरे वासुदेवपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को बैर घाट के पास से समय करीब 05:45 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ । थाना रामगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*

सुशील कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा नि0 तुलापुर मजरे वासुदेवपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष ।

*बरामदगी-*

900 ग्राम गांजा

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 58/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रामगंज जनपद अमेठी ।


*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप यादव थाना रामगंज जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 संग्राम सिंह थाना रामगंज जनपद अमेठी ।

3. का0 राहुल यादव थाना रामगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल