Amethi:- दार्शनिक स्थल पर आए युवक की अमृत सरोवर में डूबने से हुई मौत

 दार्शनिक स्थल पर आए युवक की अमृत सरोवर में डूबने से हुई मौत,



अमेठी, थाना शिवरतनगंज अंतर्गत अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने आये तीन युवकों में  अमृत सरोवर में स्नान करते समय एक की डूबने से हुई मौत  वहीं घटना की जानकारी देने के  बाद घंटो तक शिवरतनगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसको लेकर परिजनों सहित स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिला मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली के गांव पहरेमऊ  निवासी तीन युवक जनपद अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र  के अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन करने के लिए मंगलवार की सुबह आये थे दर्शन उपरांत वे ग्राम पंचायत जयनगरा गांव में स्थित बाबा बालदास की कुटी पर स्थित अमृत सरोवर में स्नान करने गए थे जहाँ पर राजू पुत्र श्रीराम, आकाश पुत्र कुंवर बहादुर व सचिदानंद पुत्र दिलीप कुमार तीनों स्नान कर रहे थे तभी सच्चिदानंद 16 वर्ष डूबने लगा साथी उसे डूबता देख सहम गए और जोर जोर से चिल्लाने लगे गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी दम घुटने से सच्चिदानंद की मौत हो चुकी थी आनन फानन ग्रामीणों व ग्राम प्रधान अनिल कुमार की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकाला गया शिवरतनगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल रहा वहीं इस मामले में  थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल