Amethi:- जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 *जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।*




*अमेठी 3 मई 2023,* जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) राकेश कुमार मिश्र ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत बनाए गए स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आज नगर पालिका परिषद गौरीगंज हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर तथा नगर पंचायत अमेठी हेतु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतपेटी जमा होने के उपरांत स्ट्रांग रूम को पूरी तरह सील किया जाएगा एवं 24 घंटे सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, टेंट, लाइट, पीने का पानी, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी प्रीति तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल