Amethi:- सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा किया गया पैदल मार्च
*शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 15.05.2023 को पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अमेठी लल्लन सिंह द्वारा कस्बा अमेठी में, क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह द्वारा कस्बा फुरसतगंज में, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी द्वारा कस्बा जामो में, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना गौरव सिंह द्वारा कस्बा मुसाफिरखाना में, क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश कुमार द्वारा कस्बा गौरीगंज में व जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थानाक्षेत्र में बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चौराहों एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी ।*






Comments
Post a Comment