Amethi:- नगरीय निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
*नगरीय निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण।*
*अमेठी 03 मई 2023,* नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्षता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के आदेश के क्रम में प्रथम पाली में 104 एवं द्वितीय पाली में 104 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दिया गया। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण अजय कुमार सिंह सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर संजय वर्मा, संजय प्रकाश, देवेश शर्मा, संदीप सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद असलम, नरेंद्र कुमार के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपेटिका को खोलने एवं उसे सील करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिकों को विस्तार पूर्वक निर्वाचन की प्रक्रिया के बारे में बताया एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।




Comments
Post a Comment