सुल्तानपुर:- अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या


 सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना अंतर्गत तिवारीपुर मठिया के राजकमल तिवारी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि राज कमल तिवारी साइकिल से जा रहे थे तभी अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर गोली चला दी गई, जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के जल्द से जल्द खुलासे के लिए, पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

तथा परिवारी जनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी


*सुल्तानपुर से ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट* 


Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल