आजमगढ़:- सीएम योगी ने आजमगढ़ में निरहुआ की जमकर की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज,कहा-हम युवाओं को तमंचा नहीं टैबलेट दे रहे हैं
*सीएम योगी ने आजमगढ़ में निरहुआ की जमकर की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज,कहा-हम युवाओं को तमंचा नहीं टैबलेट दे रहे हैं*
आजमगढ़।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आजमगढ़ के एसकेपी इंटर कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने कहा कि हम अपने युवाओं को तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं।उन्हें तकनीकी से जोड़कर स्किल्ड बना रहे हैं। सीएम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे।आज अगर वो सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे।आजगमढ़़ आज पूरी तरह से बदल चुका है।
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आजमगढ़ को कभी उसके ओज और तेज के लिए जाना जाता था। मगर 2017 से पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन करने का काम किया। सीएम ने कहा कि हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया।आज समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था।यहां के लोगों को दूसरे शहरों में होटल और धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे,जिन लोगों ने ये संकट पैदा किया था आज उससे मुक्त करके आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जा चुका है। सीएम ने कहा कि यहां एयरपोर्ट बन रहा है और अब कट्टा नहीं कलम के लिए महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय भी शुरू हो चुका है, शीघ्र ही उसका प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि पहली बार आजमगढ़ से एक कलाकार (दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ) सांसद बना। परिणाम यह रहा कि आज यहां हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनाया गया।जनपद फिर से अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जा रहा है। सीएम ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि 9 साल पहले देश के अंदर क्या स्थिति थी।दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी,भारत का आदमी कहीं जाता था तो शक की निगाहों से देखा जाता था,दुनिया के लोग भारत के बारे में अच्छा नहीं सोचते थे। सीएम ने कहा कि लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को लेकर धारणा बदली है। दुनिया आज पीएम मोदी को संकटमोचक समझती है।

Comments
Post a Comment