Amethi:- थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.06.2023 को उ0नि0 प्रेम चन्द गौतम थाना पीपरपुर मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त राजन पाण्डेय पुत्र स्व0 राम राज पाण्डेय निवासी ग्राम बालीपुर डुहिया थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 35 वर्ष को उपाध्याय की बगिया हारीपुर के पास से समय करीब 03:20AM बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 01 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी के संबंध में थाना पीपरपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• राजन पाण्डेय पुत्र स्व0 राम राज पाण्डेय निवासी ग्राम बालीपुर डुहिया थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 35 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• 01 किलो 50 ग्राम गांजा ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 68/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 प्रेम चन्द गौतम थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 दीपचन्द प्रजापति थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 हरिप्रकाश सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
4. हे0का0 प्रहलाद सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment