Amethi:- थाना जामो पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा को 01 घण्टे में बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द


*थाना जामो पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा को 01 घण्टे में बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द ।*



           दिनांक 12.06.2023 को थाना जामो पर श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम पूरे संग्राम सिंह थाना जायस जनपद अमेठी द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि उनका पुत्र विजय सिंह उम्र करीब 24 वर्ष बारात में शामिल होने के लिये ग्राम बंधवा मजरा रेसी थाना जामो जनपद अमेठी गया था जो किसी से बिना कुछ बताये कहीं चला गया है, उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना जामो पर गुमशुदगी दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक थाना जामो श्री विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश एवं बरामदगी हेतु रवाना किया गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा 01 घण्टे में गुमशुदा को बारात स्थल के पास विद्यालय से बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया ।

*पुलसि टीम-*

1. उ0नि0 संजीव यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 ऋषि सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।

3. का0 शीतला प्रसाद थाना जामो जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल