Amethi:- सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.06.2023 को उ0नि0 हरदेव बहादुर थाना जामो मय हमराही द्वारा तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 332/22 धारा 419,420,467,468,471,506 भादवि में वांछित अभियुक्त साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी हाउस नं0 551 दकोहा पुलिस चौकी नांगलछामा थाना रामामण्डी जनपद जालंधर, पंजाब राज्य उम्र करीब 20 वर्ष को हरकनपुर मोड़ के पास से समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया । थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं अपनी मां गीता देवी पत्नी अशोक कुमार व एक अन्य साथी गौरव कुमार राय पुत्र गोखलानन्द राय निवासी पेटकोला थाना अररिया जनपद अररिया बिहार राज्य के साथ मिलकर लोगों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है । हम लोगों ने मो0 आरिफ पुत्र अब्दुल माजिद निवासी हरकरनपुर थाना जामो जनपद अमेठी से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 05 लाख रुपए ठग लिया था । आज सुलह समझौता के लिये आरिफ के घर जा रहा था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी हाउस नं0 551 दकोहा पुलिस चौकी नांगलछामा थाना रामामण्डी जनपद जालंधर, पंजाब राज्य उम्र करीब 20 वर्ष ।
*वांछित अभियुक्तों का नाम पता-*
1. गीता देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी हाउस नं0 551 दकोहा पुलिस चौकी नांगलछामा थाना रामामण्डी जनपद जालंधर, पंजाब राज्य ।
2. गौरव कुमार राय पुत्र गोखलानन्द राय निवासी पेटकोला थाना अररिया जनपद अररिया बिहार राज्य ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 332/22 धारा 419,420,467,468,471,506,34 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी । (में वांछित)
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 जितेन्द्र कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 प्रमोद सरोज थाना जामो जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment