Amethi:- थाना जामो पुलिस द्वारा 115 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जामो पुलिस द्वारा 115 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व *“नशा मुक्त अमेठी अभियान”* के तहत दिनांक 01.06.2023 को उ0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना जामो मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त राहुल सरोज पुत्र राम बहादुर सरोज नि0ग्राम खुटहना थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष को लल्लूपुर पुरवा से खुटहना जाने वाले रास्ते से समय करीब 09:40AM बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 115 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• राहुल सरोज पुत्र राम बहादुर सरोज नि0ग्राम खुटहना थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• 115 ग्राम स्मैक ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 142/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. का0 रमाकान्त यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. का0 चन्द्रेश थाना जामो जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment