Amethi:- पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
*पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*
आज दिनांक 01.06.2023 को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक, एलआईयू, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस/आईजीआरएस,रेडियो शाखा, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, जन सूचना आदि के साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लंबित प्रपत्रों/अहकमातो के समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । कार्यालयों की साफ-सफाई व अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।








Comments
Post a Comment