Amethi:- पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को किया गया ऋण वितरित
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में स्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन।
------------------------------------
मा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वनिधि महोत्सव का किया शुभारंभ।
------------------------------------
पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को किया गया ऋण वितरित।
-----------------------------------
अमेठी 01 जून 2023, मिशन निदेशक राज्य शहरी आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में एक दिवसीय जनपद स्तरीय स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयं सहायता समूह एवं स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के माध्यम से प्रथम चरण के ऋण रूपए 10,000 से लाभान्वित लाभार्थी जितेंद्र गौतम, विजय कुमार, अमर यादव, विमल तिवारी, विशाल अग्रहरी एवं द्वितीय चरण के ऋण रु 20,000 से लाभान्वित लाभार्थी पवन कुमार, सकीना बानो, संग्राम चौहान, दिनेश एवं तृतीय चरण के रू. 50000 से लाभान्वित लाभार्थी भगवत प्रसाद, आशा देवी, हजरत अली, मनोज कुमार शुक्ला, जहरा बानो व दुर्गेश कुमार को डेमो चेक तथा डूडा कार्यालय द्वारा विभिन्न योजनाओं में सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले लाभार्थी अखिलेश कुमार, हजरत अली, शिवम तिवारी, दुर्गेश कुमार, संतोष सिंह, राज कुमार कौशल, रियाजुद्दीन, अमर प्रताप, शुभम चौरसिया व विक्रम को मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित वेंडर्स को को अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाकर अपना सूक्ष्य व्यवसाय को प्रारंभ करने एवं ईमानदारी के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री जी ने समाज के सबसे निचले पायदान के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करने वाली ऐसी महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया है जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार गुप्ता ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 1 जून 2020 को आवास और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई हैं जो कोविड-19 महामारी से प्रभावित स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स रू. 10000 तक के बंधक मुक्त ऋण एवं कार्यशील पूंजी का लाभ उठा सकते हैं इसमें समय से ऋण अदायगी पर ब्याज में 7% की छूट प्राप्त होती है, रूपए 10000 का ऋण ससमय जमा कर लेने के उपरांत रु 20,000 और रु 20,000 जमा करने पर रुपए 50000 का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हे अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ ही उनको एवं उनके परिवार के सदस्यों को अन्य आठ केंद्रीय योजनाओं पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी लाभान्वित कराया जाता है। कार्यक्रम में शहरी पथ विक्रेताओं को योजनांतर्गत ऑनलाइन आवेदन के साथ ही मौके पर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत/वितरित भी किया गया। स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी, सीएमएम डूडा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ डूडा शैलेंद्र कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं स्ट्रीट वेंडर्स मौजूद रहे।
--------------------------------------



Comments
Post a Comment