Amethi:- दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित








*बूथ कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ होता है - दुर्गेश त्रिपाठी*


*भाजपाइयों ने 19 मण्डलों में प्रधान मंत्री का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम लाइव देखा*


*दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित*


अमेठी।प्रधानमंत्री का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम जनपद के 19 मण्डलों में एलईडी व अन्य डिजिटल माध्यमों से देखा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की उपस्थित एवं मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के संयोजन में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम हलियापुर में लाइव देखा।पीएम ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए देश के 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा की ताकत पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बताया।उन्होंने कहा बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा।बूथ कार्यकर्ता की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए।पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विपक्ष घोटाले की गारंटी है,तो मोदी हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी है।उन्होंने कहा विपक्ष की तरह हम तुष्टीकरण नही संतुष्टीकरण के अभियान में लगे है। हमको योजनाओं का लाभ गरीबों तक शत-प्रतिशत पहुंचा कर संतुष्टि करनी है।


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि होता है।बूथ कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ होता है।वह अन्य पार्टियों की तरह एअर कंडीशन में बैठकर नही बल्कि धूप छाव देखे बिना जमीन पर काम करता है।और पार्टी चिन्ह कमल को मजबूत करता है।उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। आज कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से तेजभान सिंह पूर्व विधायक दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,सुरेश पासी विधायक, सुधांशु शुक्ला जिला महामंत्री चन्द्रमौलि सिंह जिला प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, चन्द्रप्रकाश मिश्र मटियारी पूर्व विधायक,भवानीदत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष,अतुल सिंह जिला मंत्री, प्रभात शुक्ला जिला मंत्री,उमारमण सिंह जिला मंत्री,आशा बाजपेई सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


चन्द्रमौलि सिंह

प्रवक्ता, भाजपा अमेठी

Comments

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर:- कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची पर अत्याचार

सुल्तानपुर:- सांप काटने से शिक्षामित्र की मौत,प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया शोक

Amethi:- अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी