Amethi:- पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा थाना मुंशीगंज व थाना मुसाफिरखाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण
*पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा थाना मुंशीगंज व थाना मुसाफिरखाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण* ।
वार्षिक निरीक्षण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या महोदय द्वारा थाना मुंशीगंज व मुसाफिरखाना का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । दैनिक जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए । अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु पुलिस कर्मियों का बीट बुक का अवलोकन कर एचएस, टाप-10, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि का चौकी/हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शस्त्रों के नियमित रूप से साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए गए । थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को सजग रहकर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर निष्पक्ष रूप से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर महोदय द्वारा थाना मुंशीगंज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया गया ।












Comments
Post a Comment