Amethi:- निःशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में खोले गये पंजीकरण काउण्टर्स
जिलाधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल का विमोचन कर अभियान का किया शुभारम्भ।
---------------------------------------
निःशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में खोले गये पंजीकरण काउण्टर्स।
----------------------------------------
अमेठी 01 जून 2023, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उ0प्र0 कानपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि सम्पूर्ण उ0प्र0 के जनपद में यू0आर0सी0 पोर्टल पर एम0एस0एम0ई0/सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण हेतु 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक सघन अभियान चलाकर उद्यम रजिस्ट्रेशन कराने के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में विभिन्न औद्योगिक संगठनों/व्यापारिक संगठनों एवं उद्योग से जुड़े लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की पूर्ण प्रक्रिया एवं गाइडलाइन्स के विवरण पर आधारित प्रक्रिया का विमोचन करते हुए अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला उद्योग केन्द्र के गौरीगंज स्थित कार्यालय में पंजीकरण काउन्टर्स खोले गये है जिसमें कोई भी उद्यमी/व्यापारी आधार कार्ड एवं पैनकार्ड, ई-मेल आई0डी0, बैंक विवरण सहित निःशुल्क उद्यम रजिस्ट्रेशन करा सकते है एवं जो व्यक्ति, व्यापारी/उद्यमी इस यू0आर0सी0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवायेंगे, उसको इससे प्राप्त होने वाले लाभ के तहत रू0 5 लाख का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के अन्तर्गत शीघ्र लागू होने वाली दुर्घटना बीमा, विभिन्न सरकारी टेंडरों में अर्नेस्टमनी एवं सरकारी क्रय में ई0एम0डी0 में छूट, बैंक से ऋण प्राप्त करने में सुगमता तथा फैसिलिटेशन काउन्सिल से लम्बित देयों के भुगतान का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनपद के समस्त औद्योगिक संगठनों/व्यापारिक संगठनों एवं पेट्रोलियम संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में उद्यमियों/व्यापारियों को यू0आर0सी0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने में सहयोग दें एवं उद्योग से जुडे़ सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले समस्त अनापत्तियॉं/लाइसेंस एवं बैंक ऋण देते समय यू0आर0सी पोर्टल पर उद्यम रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं, साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि इस जनपद हेतु सरकार द्वारा उद्यम रजिस्ट्रेशन हेतु आवंटित लक्ष्य 7500 इकाइयों के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए उद्योग से जुडे़ लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन कराये गये उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रगति पोर्टल पर प्रेषित किये जाएं, जिससे आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उ0प्र0 कानपुर को प्रतिदिन की प्रगति प्रेषित की जा सके। उक्त आयोजित कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक द्वारा किया गया, इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा गौरीगंज विमल कुमार गुप्ता, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव, अध्यक्ष आई0आई0ए0 अमेठी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती अमेठी संजय सिंह, पेट्रोलियम एसोसिऐशन सदस्य सहित कई उद्यमी/व्यापारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
---------------------------------


Comments
Post a Comment