Amethi:- थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद सौर ऊर्जा प्लेट के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



*थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद सौर ऊर्जा प्लेट के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*


            जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.09.2023 को उ0नि0 राजेश कुमार तिवारी थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त करम चन्द्र वर्मा पुत्र बब्बन वर्मा निवासी बोखारेपुर थाना शिवगढ जनपद सुलतानपुर उम्र 18 वर्ष को भीखीपुर नहर पुलिया के पास समय करीब 06:10 बजे प्रात: गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद सौर ऊर्जा प्लेट बरामद हुई । बरामद सौर ऊर्जा प्लेट के संबन्ध में पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 20.03.2023 को मैने ग्राम भीखीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र से यह सौर ऊर्जा प्लेट चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*

करम चन्द्र वर्मा पुत्र बब्बन वर्मा निवासी बोखारेपुर थाना शिवगढ जनपद सुलतानपुर उम्र 18 वर्ष ।

*बरामदगी-*

01 अदद सौर ऊर्जा प्लेट ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 114/23 धारा 379,411 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 राजेश कुमार तिवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. हे0का0 विनय मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

3. हे0का0 अरुण सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

4. का0 रूपेश यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल