सुल्तानपुर:- हृदय नाथ सिंह के शव पर पुष्पवर्षा कर संघ परिवार ने दी श्रद्धांजलि


 *सुलतानपुर में हृदय नाथ सिंह के शव पर पुष्पवर्षा कर संघ परिवार ने दी श्रद्धांजलि*


*अंतिम संस्कार में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश हुए शामिल*


*सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना अन्तर्गत इमलिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार* 


सुलतानपुर, 02 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और भारतीय जनता पार्टी में अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रहे स्व0 हृदयनाथ सिंह के निधन पर जिले में भारी संख्या में संघ परिवार के पदाधिकारी व  कार्यकर्ताओं ने जौनपुर जाते समय पयागीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

       स्वo सिंह के निधन की सूचना पर जिलेवासी स्तब्ध रह गए। उनके निधन के बाद उनका शव लखनऊ से जौनपुर ले जाते समय पयागीपुर चौराहे के पास उनके शव यात्रा को रोककर उनके शव पर पुष्प चक्र, माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ ए के सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता सहित संघ के  डॉ रमाशंकर मिश्र,डॉ पवनेश मिश्र,सुदीप पाल सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, सुमंत पांडेय, भानू जी,अभिषेक शुक्ल,अर्चित बरनवाल व काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, डॉ जे पी सिंह, बब्बन सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह, रूपेश सिंह,अरुण सिंह,एच डी राम, अखिलेश जायसवाल, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद स्वo ह्दय नाथ सिंह की शवयात्रा जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द पहुंची।वहां परिजनों के अंतिम दर्शन करने के बाद उनका अंतिम संस्कार करौंदीकला थाना अन्तर्गत इमलिया घाट पर संपन्न हुआ।  स्व० सिंह के अंतिम संस्कार में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर,गिरीश चन्द्र यादव,क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल आदि शामिल हुए।हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह सुलतानपुर, अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे।आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद वह आर.एस. एस. के प्रचारक बन गए।वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर:- कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची पर अत्याचार

सुल्तानपुर:- सांप काटने से शिक्षामित्र की मौत,प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया शोक

Amethi:- अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी