Amethi:- जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी


 *जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।*

       

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार, खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।  उन्होंने सभी जनपदवासियों से आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान जनपद अमेठी में 20 मई 2024 को होगा। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से स्वयं अथवा अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने एवं इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।



Comments

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर:- कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची पर अत्याचार

सुल्तानपुर:- सांप काटने से शिक्षामित्र की मौत,प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया शोक

Amethi:- अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी