सुल्तानपुर:- पाक फौज से मोर्चा लेने वाले उप निरीक्षक को मरणोपरांत मिला पदक

 सुल्तानपुर- पाक फौज से मोर्चा लेने वाले सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक महेन्द्र यादव को मरणोपरांत मिला राष्ट्रपति का पुलिस पदक।आठ वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के सीमा सुरक्षा बल 156 बटालियन के शहीद महेन्द्र यादव के परिजनों को सीमा सुरक्षा बल के वार्षिक अलंकरण समारोह में अदम्य साहस व वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शहीद की मां मर्यादी देवी को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

उप निरीक्षक महेंद्र यादव की त्वरित कार्रवाई,गंभीर खतरे के सामने उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और साहस के लिए उन्हें "वीरता के लिए पुलिस पदक" (मरणोपरांत) प्रदान किया गया।



*ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल