सुल्तानपुर:- जाति पूछ कर नहीं एक मां की तरह काम करती हूं मेनका गांधी

 जाति पूछ कर  नहीं  एक मां की तरह काम करती हूं मेनका गांधी



सुल्तानपुर बुधवार काे भदैंया ब्लाक प्रमुख राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में विशाल जनसभा रामपुर गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैं कभी भी जाति पूछकर किसी का काम नही करती। हमारे लिए पूरा सुलतानपुर एक परिवार जैसा है। मैं एक मां की भांति सभी लोगों का ख्याल रखती हूं। इसके पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि कुर्मी बिरादरी का हित भाजपा में ही है। सभी ने हांथ उठाकर मेनका गांधी के साथ होने का एहसास कराया। इलाहाबाद विश्व विद्यालय छात्रसंघ के पूर्व मंत्री शीलभद्र पटेल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से माता मेनका गांधी के साथ रहने का विश्वास दिलाया। मंडल अध्यक्ष डा. राम मूर्ति वर्मा ने कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी गयी योजना के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान दस से अधिक लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर सांसद मेनका गांधी ने सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में प्रधान जय प्रकाश वर्मा,पवन वर्मा, राम करन वर्मा,प्रेम यादव,अजय सिंह, हरिकेश वर्मा, बीडीसी रामदीन वर्मा,सुनीन वर्मा,विनोद वर्मा,मातादीन वर्मा,उमेश वर्मा,गीता वर्मा,अयोध्या वर्मा,शिवाकांत मिश्र,योगेंद्र सिंह,सुरेंद्र वर्मा बजरंग बली, अरुण सिंह,शिवकुमार सरोज,सजनलाल गुप्ता,रामजस यादव आदि मौजूद रहे।


*सुल्तानपुर से विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल