सुल्तानपुर:- ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वाले 5 लोगों पर केस दर्ज

 *ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वाले 5 लोगों पर केस दर्ज*




*बल्दीराय/सुल्तानपुर*



सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना पुलिस ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। क्षेत्रीय लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर केस दर्ज कराया गया है।सभी आरोपी ग्राम सभा की जमीन पर घर बना लिये है।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कई बार कब्जा हटाने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं किया। शिकायत मिलने पर एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने जांच करने के निर्देश दिए थे।क्षेत्रीय लेखपाल अमित यादव ने इसकी जांच की तो पाया कि ग्राम समाज की जमीन पर 5 लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर एसडीएम ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन का कहना है कि कब्जेदार अजय कुमार, विजय कुमार,राजकुमार,प्रेम कुमार व शिव सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम का कहना है कि अवैध कब्जे जल्द हटाए जाएंगे।


ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट

 

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल