Amethi:- थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद


*थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।*



              जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.07.2024 को उ0नि0 श्री हेमनारायण सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 43/24 धारा 2(ख)(1)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी में वांछित 15 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त वशीर खान पुत्र मोबीन खान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 39 वर्ष को रेलवे क्रॉसिंग दादरा रोड से समय करीब 01.30am बजे गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*

वशीर खान पुत्र मोबीन खान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 39 वर्ष ।

*बरामदगी-*

01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 157/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

मु0अ0सं0 43/24 धारा 2(ख)(1)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी (में वांछित व 15 हजार रुपये का ईनामिया) ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*

1. उ0नि0 हेमनारायण सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. उ0नि0 अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद अमेठी । 

3. हे0का0 पवन यादव थाना मुसाफिखाना जनपद अमेठी । 

4. हे0का0 आलोक सिंह स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

5. का0 कपिल सिंह सर्विलांस टीम जनपद अमेठी  ।

6. का0 अनिल कुमार यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 30/23 धारा 147,148,149,302,307,120बी,3/4/201भादवि व 5/27 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. मु0अ0सं0 43/24 धारा 2(ख)1/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल