सुल्तानपुर:- _चारपाई पर सो रही दो सगी बहने बड़ी बहन उमा को डसा सर्प मौत।परिवार में मचा कोहराम पोस्टमास्टम के लिए भेजा गया शव_

 *_चारपाई पर सो रही दो सगी बहने बड़ी बहन उमा को डसा सर्प मौत।परिवार में मचा कोहराम  पोस्टमास्टम के लिए भेजा गया शव_* 



*सुलतानपुर*- बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकफाजिलपुर में बीती

रात जहरीले सर्प कोबरा के काटने से 24 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई जानकारी के मुताबिक रोज की भांति14 /15 अगस्त की रात उमा वर्मा 24 वर्ष व उसकी छोटी बहन रुबी एक ही चारपाइप पर सो गई।भोर के समय लगभग 4 बजे उमा को सर्प डस लिया परिवारीजनो को उमा ने पैर में कुछ काटने की बात बताई तो परिवारीजनो ने आस पास खोजबीन की तो चारपाई के पास कोबरा सर्प देखा गया ।तब परिवारीजनो ने इलाज के लिए अयोध्या जिला अस्पताल इलाज के लिए गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उमा ने दम तोड़ दिया।अयोध्या जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही हलका लेखपाल अब्बास गांव चकफाजिलपुर पहुंच कर घटना की पुष्टी करते हुए। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।मृतका की माँ श्यामा देवी की तहरीर पर बल्दीराय थाना की पुलिस ने पंचमाना कर शव को पोस्टमास्टम के लिए सुलतानपुर भेज दिया ।लेखपाल अब्बास ने बताया के पोस्टमास्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।


ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल