सुल्तानपुर:-सोते समय शर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

 *सोते समय शर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत*



*चांदा सुल्तानपुर।* चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार छापर गांव के सुभाष का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार घर के अंदर चारपाई पर अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था तभी एक विषैला सर्प ने उसे डस लिया। बच्चे ने सर्पदंश की जानकारी अपने परिजनों को दी की मुझे सर्प ने डस लिया है। परिजनों को जानकारी होते ही बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा ले जाकर भर्ती कराया इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहरामच गया। मृतक शिवम दो बहनों में इकलौता भाई था जो कक्षा तीन में पढ़ता था।


ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल