सुल्तानपुर:- नगर पालिका सुल्तानपुर को किसी बड़ी घटना का इंतजार

 *नगर पालिका सुल्तानपुर को किसी बड़ी घटना का इंतजार*


सुल्तानपुर -जो आप यह तस्वीर देख रहे हैं यह किसी दूसरी जगह की नहीं बल्कि शहर के प्रतिष्ठित इलाके दरियापुर के गीता  हॉस्पिटल के पीछे की तस्वीर है, बताते चलें इसी तरीके से कई गड्ढे इस इंटरलॉकिंग सड़क के बगल में बन गए हैं कुछ में तो खतरनाक सरिया के रॉड भी निकले हैं जो की जानलेवा साबित हो सकते हैं, इस रास्ते परआम जनमानस के साथ साथ छोटे बच्चे पैदल और साइकिल लेकर निकलते हैं जिससे कभी बड़ी अनहोनी हो सकती है। वहीं छुट्टा जानवर भी कई बार इस गड्ढे में फंस चुके हैं,इस बारे में कई बार  ईओ नगर पालिका  सुल्तानपुर को अवगत भी कराया गया लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उनको किसी बड़ी घटना का इंतजार है, आज दूरभाष पर पुनः ईओ से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।


ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल