Amethi:-भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष की रिपोर्ट कार्ड को घर-घर वितरित कर लाभार्थियों से किया जनसंपर्क
भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष की रिपोर्ट कार्ड को घर-घर वितरित कर लाभार्थियों से किया जनसंपर्क
पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा के जिला प्रतिनिधि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार मिश्र व मंडल उपाध्यक्ष अनिल मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी अमेठी जिला अंतर्गत मंडल मुसाफिरखाना के दादरा ग्राम सभा में बूथ संख्या 27 पर घर-घर संपर्क कर यूपी के उपयोगी 8 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड की पुस्तिका लोगों में वितरित कर लाभार्थियों से जनसंपर्क कर, वरिष्ठजनों को सम्मानित किया और खाद्यान्न योजना के अंतर्गत सबको अन्न ,आवास योजना, गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मन निधि योजना, सुदृढ़ कानून व्यवस्था सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया।



Comments
Post a Comment