Amethi:-भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
(अमेठी) भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या दिवस पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन साहस तथा संजय गांधी चिकित्सालय, मुंशीगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
यह शिविर संजय गांधी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, वॉलंटियर्स एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ इंजी0 लालमणि कश्यप संस्थापक द्वारा डॉ. अम्बेडकर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था – रक्तदान जैसे महान कार्य के माध्यम से सामाजिक एकता, मानवता और सेवा भाव को मजबूत करना।
इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि यह रक्त भविष्य में ज़रूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इंजी0 लालमणि कश्यप संस्थापक साहस ने कहा कि आपका एक स्वैच्छिक रक्तदान न जाने कितनी जिंदगियों को बचा सकता है। यह एक छोटा सा प्रयास, हमारे समाज के उन भाई-बहनों के लिए जीवनदायिनी उम्मीद बन सकता है जो कठिन समय में रक्त के लिए भटकते रहते हैं।
डॉ साहिल मोराद ब्लांड बैंक मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों से आए लोगों ने यह संदेश दिया कि "रक्तदान – महादान है", और बाबा साहब के विचारों पर चलकर हम सभी सामाजिक समरसता और मानवता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।
चन्द्र पाल यादव ने भी अपने 36 बार रक्तदान देने के बारे में तथा अनुभवों को साझा किया। संजय गांधी अस्पताल डॉ साहिल मोराद ब्लांड बैंक मेडिकल ऑफिसर, शैलेन्द्र बहादुर सिंह सुपर वाइजर, तेज़बहादुर एल टी, शिवम् शुक्ला ए ल टी, शिवम् कश्यप, रमेश कुमार डी ए, 2 नर्सिंग स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया।
रक्तदान की शुरुवात इंजी0 लालमणि कश्यप संस्थापक ने रक्तदान देकर प्रारंभ किया। कुल 10 यूनिट का रक्तदान हुआ और 20 लोगों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर रक्त दान वीर राकेश यादव, एस पी सिंह सामाजिक कार्यकर्ता (31 बार रक्तदान किया ), गोकुल प्रसाद गौशाला जिलाध्यक्ष अमेठी व ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष भेंटुआ, राम करन चौहान सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment