Amethi:-योगी के नेतृत्व में हो रहा चहुमुखी विकास अरुण मिश्र

 योगी के नेतृत्व में हो रहा चहुमुखी विकास  अरुण मिश्र





 मुसाफिरखाना भारतीय जनता पार्टी अपने 49वे स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो अभियान चला रही है इसी क्रम में भाजपा नेताओं को गांव में प्रवास पर लगाया गया है कि वह घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाएं इसी क्रम में आज भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ग्राम पंचायत चन्दीपुर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के बूथ अध्यक्ष अजय निषाद के घर पर पार्टी का झंडा लगाकर बूथ समिति की बैठक की और कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर घर-घर संपर्क किया  इस दौरान उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है आज जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है और अपराधियों के ऊपर लगाम लगी है इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही अंत्योदय को सपने को साकार कर रही है जिसके लिए हम सभी को सरकार का सहयोग करना होगा इस अवसर पर बुधराम निषाद विक्रम घनश्याम राम मनोहर देवराज समेत अन्य ग्राम वासी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल