Amethi:-थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा हाईटेंशन विद्युत लाइन के खम्भे पर चढ़कर स्टंट करने वाला स्टंटबाज गिरफ्तार
*थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा हाईटेंशन विद्युत लाइन के खम्भे पर चढ़कर स्टंट करने वाला स्टंटबाज गिरफ्तार ।* दिनांक 28.05.2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति हाईटेंशन विद्युत लाइन के खम्भे पर चढ़कर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था । उक्त वायरल वीडियो की शिकायत मिलने पर तत्काल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा स्टंट करने वा ले व्यक्ति की पहचान करने व उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा उक्त वायरल वीडियो के सन्दर्भ में जांच की गयी तो स्टंट करने वाले व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार चौहान पुत्र रामललन चौहान निवासी ग्राम भरतपुर मजरे पनियार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई । दिनांक 30.05.2025 ...