Amethi:- महिला थाना के प्रयास से 01 वैवाहिक जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी
*कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत*
*महिला थाना के प्रयास से 01 वैवाहिक जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी ।*
“मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत दिनांक 17.06.2025 को श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया । जिसमें 01 वैवाहिक जोड़ा राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गया तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया । अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Comments
Post a Comment