Amethi:-नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जायस पुलिस द्वारा 40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जायस पुलिस द्वारा 40 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.07.2025 को थाना जायस पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 01 नफर अभियुक्त सुनील पुत्र रामउजेर निवासी पूरे टुटही बाजार मजरे संडहा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जायस पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• सुनील पुत्र रामउजेर निवासी पूरे टुटही बाजार मजरे संडहा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 26 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• कुल 40 ग्राम स्मैक ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 137/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. श्री अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष जायस जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 रामउग्रह प्रसाद थाना जायस जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 नागेन्द्र यादव थाना जायस जनपद अमेठी ।
4. म0का0 बीनू सिंह सिंह थाना जायस जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 25/20 धारा 379, 411 भादवि थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली ।
2. मु0अ0सं0 19/25 धारा 305C, 317(2) बीएनएस थाना जीआरपी रायबरेली जनपद रायबरेली ।

Comments
Post a Comment