सुल्तानपुर:-युवक ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान*
*युवक ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर दी जान*
अलीगंज सुल्तानपुर: थाना बधुआ कला अंतर्गत अलीगंज बाजार के सूर्यवाली का पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सचितानंद उर्फ मोहन (26 वर्ष) पुत्र राजेश मिश्रा के रूप में हुई है।
परिवार के अनुसार, मोहन पिछले 3 से 4 महीनों से मानसिक रूप से अस्थिर था। वह शादी-विवाह में खाना बनाने का कार्य करता था और काफी मेहनती था, लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह तनाव में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि उसकी मां भी मानसिक रूप से कमजोर हैं, जबकि पिता का निधन करीब 7 वर्ष पूर्व हो चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है।

Comments
Post a Comment