Amethi:-थाना रामगंज पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त गिरफ्तार, सोना बिक्री के कुल 15 हजार रुपये बरामद
*थाना रामगंज पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त गिरफ्तार, सोना बिक्री के कुल 15 हजार रुपये बरामद ।* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 22.03.2025 को वादी मुकदमा श्री रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य द्वारा थाना रामगंज पर तहरीर देकर अपनी ज्वैलरी की दुकान पर काम कर रहे नौकर स्वरजीत मैत्री पुत्र गोपाल मैत्री निवासी दुध कमराहट, दुघकोबारा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-II, पश्चिम बंगाल के विरुद्ध सोना गबन करके भाग जाने के संबंध में मु0अ0सं0 32/25 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.08.2025 को थाना रामगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त स्वरजीत मैत्री पुत्र गोपाल मैत्री निवासी दुध कमराहट, दुघकोबारा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-II, पश्चिम बंगाल व उसके साथी तसीकुल पुत्र सोहद अली निवासी पांचगाढ़ी थाना सुती जनपद मुर्सीदाबाद...