Amethi:-थाना रामगंज पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त गिरफ्तार, सोना बिक्री के कुल 15 हजार रुपये बरामद
*थाना रामगंज पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त गिरफ्तार, सोना बिक्री के कुल 15 हजार रुपये बरामद ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 22.03.2025 को वादी मुकदमा श्री रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य द्वारा थाना रामगंज पर तहरीर देकर अपनी ज्वैलरी की दुकान पर काम कर रहे नौकर स्वरजीत मैत्री पुत्र गोपाल मैत्री निवासी दुध कमराहट, दुघकोबारा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-II, पश्चिम बंगाल के विरुद्ध सोना गबन करके भाग जाने के संबंध में मु0अ0सं0 32/25 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.08.2025 को थाना रामगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त स्वरजीत मैत्री पुत्र गोपाल मैत्री निवासी दुध कमराहट, दुघकोबारा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-II, पश्चिम बंगाल व उसके साथी तसीकुल पुत्र सोहद अली निवासी पांचगाढ़ी थाना सुती जनपद मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल को थानाक्षेत्र सुती जनपद मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त स्वरजीत मैत्री के कब्जे से 10,000 रुपये व अभियुक्त तसीकुल के कब्जे से 5,000 रुपये बरामद हुए । पूछताछ में अभियक्त स्वरजीत मौर्या ने बताया कि कुछ माह पहले उसने आरके ज्वैलर्स रामगंज से सोना लाकर अपने साथी तसीकुल पुत्र सोहद अली को बेच दिया था और आज उसी से रुपये लेने आया था बरामद रुपये तसीकुल ने दिया है । तसीकुल ने बताया कि वह स्वरजीत के साथ ही रहता है और स्वरजीत उसी के कहने पर रामगंज अमेठी से सोना लेकर भाग गया था, बरामद रुपये उसी सोना बिक्री से प्राप्त रुपये हैं । गिरफ्तारी के संबंध में मा0 न्यायालय जंगीपुर से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांक 21.08.2025 को थाना रामगंज पर दाखिल किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*
1. स्वरजीत मैत्री पुत्र गोपाल मैत्री निवासी दुध कमराहट, दुघकोबारा, पश्चिम मेदनीपुर, दासपुर-II, पश्चिम बंगाल ।
2. तसीकुल पुत्र सोहद अली निवासी पांचगाढ़ी थाना सुती जनपद मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल ।
*बरामदगी-*
• सोना बिक्री के कुल 15,000/-रुपये नकद ।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 32/25 धारा 316(2), 317(2) बीएनएस थाना रामगंज जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 संजय सिंह थाना रामगंज जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 बालेन्द्र यादव थाना रामगंज जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 प्रवीण सिंह थाना रामगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 सूरज कुमार थाना रामगंज जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment