रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन दिल्ली के द्वारका में स्थित रैडिसन ब्लू होटल मे किया गया
रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन दिल्ली के द्वारका में स्थित रैडिसन ब्लू होटल मे किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलन और शास्त्रीय संगीत के साथ हुई। शो आयोजक अविनाश राजपूत. की मेहनत रंग लाई जैसे ही मंच की रोशनी जली और पहला मॉडल रैंप पर उतरा, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। 20 सितंबर की शाम रंग, रोशनी और रचनात्मकता का ऐसा उत्सव देखने को मिला जिसने. भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ दिया। अपनी झलक से शो मे आये सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर उपस्थित हुई. मन्नारा चोपड़ा ने सभी को अवॉर्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सेलिब्रिटी डिज़ाइनर और शो एडवाइज़र किंगशुक भादुरी, शो डायरेक्शन तरुण राजपूत और तनवीर कुरैशी,कोरियोग्राफर करिश्मा भल्ला, सहयोगी पार्टनर्स: मीन्स मल्होत्रा, पूजा डहिया, अंशुल पाल, रवि रंजन, राकेश आनंद, अमित गुप्ता और टीम के सदस्य: सागर आनंद, शिल्पा कथैत, सुषमा बल्याणी, शुभी अग्रवाल. इस कार्यक्रम में लालित्य, सशक्तिकरण और परिवर्तन का जश्न मनाया गया-भारत भर से प्रतियोगियों का स्वागत किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए फैशन प्रेमी सिर्फ दिल्ली-एनसीआर से ही नहीं, बल्कि मुंबई, आदि शहरों से भी पहुंचे। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत की।

Comments
Post a Comment