नई दिल्ली:-आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन, कला कनेक्ट के सहयोग से, नई दिल्ली के एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन सेंटर में हुआ भव्य शुभारंभ
आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन, कला कनेक्ट के सहयोग से, नई दिल्ली के एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन सेंटर में हुआ भव्य शुभारंभ
नई दिल्ली, 26 सितम्बर 2025 – आर्टिशियस वर्ल्ड द्वारा कला कनेक्ट के सहयोग से आयोजित आर्ट एग्ज़ीबिशन का शुभारंभ आज नई दिल्ली के NSIC Exhibition Centre में हुआ। यह प्रदर्शनी 28 सितम्बर 2025 तक चलेगी, जहाँ कला, संस्कृति और सृजनशीलता का अनोखा संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता आदि ईरानी और शिवा रिंदानी, झंडेवालान मंदिर से आईं भक्ति गायिका आद्या अग्रवाल तथा लोक उत्थान क्लब के चेयरमैन आर.पी. हंस जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, आद्या अग्रवाल की सुरीली आवाज़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी उपस्थित लोगों को माता रानी की दिव्य ऊर्जा से जोड़ दिया। प्रदर्शनी में अपनी कला प्रस्तुत कर रहे हैं, प्रतिष्ठित कलाकारों में शामिल
आशिमा मेहरोत्रा , विजयेंद्र शर्मा, डॉ. संजीव किशोर,
रसिक वल्लभ नागार्च, सोनाली दुर्गा, आर.के. पट्टनायक, दीपक शर्मा, नवल किशोर, के साथ साथ उभरते आर्टिस्ट्स अंजु अग्रवाल, अरविंद कुमार, अवनी राजपूत, दीपिका मौर्य, हेमलता यादव, खुशबू सोनी, कृष्ण कांत गौर, महेश कुमार, पारुल, पायल जैन, प्रदीप हलदर, आर. प्रिया, रति सिंह, रुचिका अग्रवाल, संध्या परिदा, शालिनी कपूर, सोनिका, सृष्टि दंडोतिया और युक्ति। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरु औशिम खेतरपाल जी, आर.पी. हंस जी, हर्षवर्धन आर्य, मॉडल तनु दास गुप्ता और भजन गायिका आद्या अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों की रचनाओं को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अभिनेता शिवा रिंदानी ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि, “यह कला उत्सव सृजन की शक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम है।” वहीं औशिम खेतरपाल जी ने आर्टिशियस वर्ल्ड के राजीव जी को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजन करते रहने को कहा- ताकि अनुभवी और युवा दोनों कलाकारों को मंच मिल सके। आदि ईरानी जी और शिवा रिंदानी जी ने भी आर्टिशियस वर्ल्ड के राजीव जी के सभी कलाकारों को एक साथ लाने के प्रयासों की खूब सराहना की।
यह प्रदर्शनी 28 सितम्बर 2025 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी और इस उत्सव के मौसम में कला प्रेमियों को सृजनात्मकता और आध्यात्मिकता का अविस्मरणीय अनुभव कराएगी।

Comments
Post a Comment