Amethi:-5100 दीपों की रौशनी में नहाया मां कामाख्या धाम,भव्य दीप उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
5100 दीपों की रौशनी में नहाया मां कामाख्या धाम,भव्य दीप उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
अमेठी। आदि गंगा मां गोमती के पावन तट पर बसे प्राचीन मां कामाख्या देवी धाम पंही गाँव का वातावरण शनिवार की शाम भक्ति, उत्साह और दिव्यता से भर उठा। शुकुल बाजार विकास समिति द्वारा आयोजित भव्य दीप उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों की जगमगाहट और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर आस्था की अद्वितीय छटा बिखेरता नजर आया। क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र विजय सिंह इस दिव्य कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्त्रोत रहे।उनकी अगुवाई में मंदिर परिसर को 5100 दीपों से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा धाम सुनहरी आभा से दमक उठा। श्रद्धालु माता के चरणों में दीप अर्पित करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते दिखाई दिए। मंदिर के पूजा सुरेंद्र महराज का कहना है कि दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस दीप महोत्सव ने ग्रामवासियों की भागेदारी और भक्ति भाव को नई दिशा दी है। कार्यक्रम में आए भक्तों ने बताया कि 5100 दीपों का दृश्य अद्भुत, अद्भुत, मनमोहक और अलौकिक था, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। दिव्य उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकताओं और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से डॉ. जे. पी. मिश्रा, माझगांव जय सिंह, विजय शर्मा, रविंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, अजीत शुक्ला, सर्वेश सिंह, अनिकेत, अभय, राजीव ओझा, समर बहादुर सिंह (ठेकेदार), जीतेन्द्र सिंह, रामजीत पाल, सोनू सिंह, रमेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। दीपों की इस उज्ज्वल श्रृंखला ने मां कामाख्या धाम को ऐसी दिव्यता प्रदान की, जिसने क्षेत्रवासियों के हृदय में भक्ति और उत्साह का नया दीप जला दिया।






Comments
Post a Comment