Amethi:-भारत रत्न अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया*

 *भारत रत्न अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया* 




भारत माँ के महान सपूत अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से माँ भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, महान जननेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' से सुसज्जित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय  दादरा में पहुंच कर नि वर्तमान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया।

इस अवसर पर मोहम्मद असगर, राना बेगम, मीरा चौरसिया , मीनाक्षी यादव, पूनम, अजीत पाल, मनोज मौर्य सहित विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका और बच्चों ने भारत रत्न अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस दौरान विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए गए और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के विषय में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


श्रद्धेय अटल जी ने विकास व सुशासन के नये युग की नींव रख अपने नेतृत्व से दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया और जनता में राष्ट्रगौरव का भाव जगाया।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल