Amethi:-थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


*थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*


                पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.01.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त शिवा पाण्डेय पुत्र राम नवल पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे प्रेमशाह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*

शिवा पाण्डेय पुत्र राम नवल पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे प्रेमशाह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र 23 वर्ष ।

*बरामदगी-*

01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

मु0अ0सं0 12/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

3. हे0का0 जावेद खां थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

4. का0 सोनू यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

5. का0 मोहित मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

मु0अ0सं0 792/24 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल