Amethi:-नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।*
*“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व *“नशा मुक्त अमेठी अभियान”* के तहत दिनांक 15.01.2026 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त हनुमान सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी अबादमऊ मजरे हरदो थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
हनुमान सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी अबादमऊ मजरे हरदो थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र 43 वर्ष ।
*बरामदगी-*
• 01 किलो 100 ग्राम गांजा ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 17/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम नारायण पाण्डेय थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 दिवाकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
3. का0 बृजेश कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 दिलीप कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 जसवन्त यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
.jpg)
Comments
Post a Comment