Amethi :-थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 02 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


*थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 02 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*


              पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत दिनांक 16.01.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 44 बीके 0816 सवार 02 अभियुक्त 1.पवन कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पिलाई मजरा निमडी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 32 वर्ष व 2.हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी महुली थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । मोटरसाइकिल उपरोक्त के कागज मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*

1. पवन कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पिलाई मजरा निमडी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 32 वर्ष ।

2. हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी महुली थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष ।

*बरामदगी-*

कुल 02 किलो 100 ग्राम गांजा ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*

1. मु0अ0सं0 14/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. मोटरसाइकिल संख्या यूपी 44 बीके 0816 । (अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट)

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. उ0नि0 गोपाल मणि मिश्र थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

3. हे0का0 हेमन्त यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

4. हे0का0 मो0 जावेद थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

5. हे0का0 नीरज यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

6. का0 मोहित मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

7. का0 सोनू यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त पवन कुमार-*

1. मु0अ0सं0 553/15 धारा 279,337,338,504,506 भादवि थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

2. मु0अ0सं0 29/17 धारा 323,504,506 भादवि थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

3. मु0अ0सं0 249/20 धारा 323,352,504,506 भादवि थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

4. मु0अ0सं0 281/20 धारा 188,269,271 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

5. मु0अ0सं0 357/20 धारा 147,323,504,506 भादवि थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल