Amethi:-थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, नामजदशातिर हिस्ट्रीशीटर सहति 03 अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, नामजदशातिर हिस्ट्रीशीटर सहति 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 07.01.2026 को थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी अन्तर्गत गोमती नदी में रमेश पुत्र मातादीन निवासी पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी का शव मिला था । मृतक की पत्नी द्वारा थाना बाजार शुक्लपरतहरीर देकरमु0अ0सं0 03/26 धारा 103(1), 238बीएनएस बनाम जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र राम नरेश नि0 पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी व अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.01.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 विवेक वर्मा थानाध्यक्ष बाजार शुक्ल मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 03/26 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी में वांछित व प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1.जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र राम नरेश नि0 पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 50 वर्ष, 2.सुग्रीव पुत्र राम समुझ उम्र करीब 42 वर्ष, 3.दीपक पुत्र सतगुरू उम्र करीब 27 वर्ष निवासीगण फजलपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया ।*अभियुक्त जंगबहादुर उर्फ जंगू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी, बाराबंकी, सुलतानपुर व जौनपुर में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि विभिन्न धाराओं में पूर्व में 12 अभियोग पंजीकृत हैं ।*थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि *दिनांक 06.01.2026 को वह लोग ग्राम पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ में नौटंकी कार्यक्रम देखने गये थे ।वहीं तीनों लोग मिलकर रमेश से पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने की योजना बनाई थी । योजना के अनुसार दीपक द्वारा गांव से दूर नदी के किनारे ले जाकर रमेश को शराब पिलाई जा रही थी तभी पीछे से जंगबहादुर व सुग्रीव पहुंचकर रमेश के सिर पर शराब की बोतल से मार दिये, जिससे मौके पर ही रमेश की मृत्यु हो गयी । उसके बाद वह लोग रमेश के शव को गोमती नदी में फेंककर भाग गये थे ।*
*गिरफ्तार अभियुक्तोंका नाम व पता–*
1. जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र राम नरेश नि0 पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 50 वर्ष ।
2. सुग्रीव पुत्र राम समुझनि0 फजलपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 42 वर्ष ।
3. दीपक पुत्र सतगुरू नि0 फजलपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्याउम्र करीब 27 वर्ष ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 03/26 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री वेवेक वर्मा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 सत्य प्रकाश तिवारी थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
4. हे0का0 रमेश चन्द्र यादव थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
5. का0 अमित वर्मा थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
6. का0 भूपेन्द्र सिंह थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
7. का0 जंगबहादुर यादव थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
*अभियुक्त जंगबहादुर उर्फ जंगू पुत्र राम नरेश का आपराधिक इतिहास- (H.S.- 40A)*
1. मु0अ0सं0 152/01 धारा 60(1) आब0 अधि0 थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 666/03 धारा 364 भादवि थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0सं0 118/05 धारा 305, 397,412 भादवि थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी ।
4. मु0अ0सं0 119/05 धारा 147, 148, 307 भादवि थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी ।
5. मु0अ0सं0 304/05 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
6. मु0अ0सं0 366/05 धारा 364 भादवि थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
7. मु0अ0सं0 52/07 धारा 379, 411 भादवि थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर ।
8. मु0अ0सं0 54/07 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर ।
9. मु0अ0सं0 1014/07 धारा 307, 323 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर ।
10. मु0अ0सं0 269/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
11. मु0अ0सं0 846/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।
12. मु0अ0सं0 74/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी ।

Comments
Post a Comment