Amethi:-जामो थाना क्षेत्र में आग लगने से सात बकरियां जिंदा जलीं, लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान का नुकसान

 जामो थाना क्षेत्र में आग लगने से सात बकरियां जिंदा जलीं, लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान का नुकसान




अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत मजरे पूरे चितई के पंचम पासी राजस्व गांव देवशीपुर में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रामहेत पुत्र जगदेव के घर के सामने बने छप्परनुमा मड़हा में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें बंधी सात से अधिक बकरियां और उनके बच्चे जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।


पीड़ित रामहेत के अनुसार, वह अपने पुत्र के साथ घर के सामने बने मड़हा में बकरियां रखे हुए था। रात करीब 1:30 बजे अचानक उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि छप्पर में आग लगी हुई है। वह किसी तरह अपने बच्चों को लेकर बाहर निकला और बकरियों को बचाने के लिए अंदर घुसा, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अपनी जान बचाते हुए वह बाहर निकल आया, लेकिन आग की चपेट में आने से सभी बकरियां जलकर मर गईं।


शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद एक भी बकरी को बचाया नहीं जा सका।


पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार रहते हैं और वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण व इलाज करा रहा है। इस हादसे से परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह परिवार का जीवन यापन कर सके।


घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल