Amethi:-राजकीय आईटीआई गौरीगंज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व टूलकिट वितरित
*राजकीय आईटीआई गौरीगंज में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व टूलकिट वितरित।*
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला प्रशिक्षार्थियों को किया सम्मानित।*
अमेठी। आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को राजकीय आईटीआई गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड की महिला प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया तथा उन्होंने योजना के उद्देश्यों एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रहरि ने सभी लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना परंपरागत कारीगरी से जुड़े कामगारों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक राजेश कुमार भारती ने बताया कि समस्त प्रशिक्षार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई गौरीगंज विवेक यादव ने पीएम विश्वकर्मा योजना एवं आईटीआई में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी और युवाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षक एवं महिला प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहीं।




Comments
Post a Comment