Amethi:-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर कस्बा मुसाफिरखाना में यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक, कोहरे को देखते हुए वाहनों में लगाये गये रेट्रो रिफ्लेक्टर ।*
*दिनांक 07.01.2026*
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर कस्बा मुसाफिरखाना में यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक, कोहरे को देखते हुए वाहनों में लगाये गये रेट्रो रिफ्लेक्टर ।*
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आज दिनांक 07.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर कस्बा मुसाफिरखाना में आमजनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन न चलाने व निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाने की अपील की गयी तथा जागरूकता संबंधी पंफ्लेट वितरित किये गये । कोहरे व धुंध को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये ।। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 197 वाहनों का चालान कर 2,17,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।




Comments
Post a Comment