Amethi:-मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में दहशत, गांव में निकला विशालकाय अजगर
मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में दहशत, गांव में निकला विशालकाय अजगर
अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत सहोदरपुर मजरे पलिया चंदापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर के निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग सहित संबंधित विभागों को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास खेतों और आबादी के बीच अजगर के खुलेआम घूमने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि गांव में फैली दहशत खत्म हो सके।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक अजगर के पकड़े जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी

Comments
Post a Comment