इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी - आईआईएफटी बरेली निर्देशक: मीनाक्षी खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत

 इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (IIFT) एवं एलए फैशन क्लोसेट बाय शगुन के संयुक्त तत्वावधान में फैशन बियॉन्ड बॉर्डर्स” का सफल आयोजन 3 जनवरी 2026 को हुआ, 

 इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी - आईआईएफटी बरेली निर्देशक: मीनाक्षी खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 


विशेष रुप से प्रदर्शित डिजाइनर - .तान्या शर्मा .माही गोयल .शुभप्रीत कौर .रेणु साहू .इरम बी . प्रीति तिवारी .नेहा शर्मा . रुक्मणि .मानसी .पूजा दिवाकर .निधि पल .पिंकी .सय्यद अरिषा हुसैन . मन्नत अरोरा.शुभप्रीत कौर . श्वेता सिंह इस शो मे सभी ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, यह फैशन शो विशेष रूप से युवा फैशन डिजाइनर्स और विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, नवीन डिज़ाइन और हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बीकानेर हाउस, इंडिया गेट, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से प्रख्यात फैशन डिजाइनर, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और रचनात्मक पेशेवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में आईआईएफटी ग्रुप के चेयरमैन श्री रतनदीप लाल की विशेष उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में आईआईएफटी देशभर में फैशन शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। उनके साथ आईआईएफटी के विभिन्न संस्थानों के निदेशकगण उपस्थिति रहे |

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल