सुल्तानपुर:-दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस का नहीं है खौफ
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
शहर के पल्टन बाजार इलाके में बीती रात दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। करीब आधा दर्जन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कई खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों को धमकाया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी,लेकिन पुलिस के जाते ही दबंग दोबारा लौट आए और उत्पात मचाया। पड़ोसियों का आरोप है कि जब एक डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो दहशत फैलाने के इरादे से दबंगों ने कट्टे से फायर भी झोंक दिया। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुल्तानपुर से ब्यूरो चीफ विजय कुमार मौर्य की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment