Sultanpur:-इस्लामगंज में अवैध ई-रिक्शा स्टैंड हटा

 *सुल्तानपुर: इस्लामगंज में अवैध ई-रिक्शा स्टैंड हटा*




*ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई, नेशनल हाईवे पर लग रहे जाम से मिली निजात*


सुल्तानपुर के इस्लामगंज में नेशनल हाईवे पर बने अवैध ई-रिक्शा स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद नेशनल हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली। पुलिस ने कई ई-रिक्शा का चालान कर अवैध स्टैंड को हटवा दिया।

दरअसल, थाना बंधुआकला के बगल इस्लामगंज में ई-रिक्शा चालकों ने नेशनल हाईवे पर एक अवैध स्टैंड बना रखा था। यहां प्रतिदिन 10 से 12 ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियां भरते थे, जिससे अक्सर भारी जाम लगता था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

इस समस्या की जानकारी पत्रकार मो. अकील खान को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन और आरटीओ अल्का शुक्ला को सूचित किया। अधिकारियों ने तुरंत फोन पर जवाब दिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कई ई-रिक्शा का चालान किया और नेशनल हाईवे से अवैध स्टैंड को तुरंत हटवा दिया।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए जनता ने अधिकारियों की खूब सराहना की। लोगों ने कहा कि जिले को ऐसे ही सक्रिय अधिकारियों की आवश्यकता है, जो जन समस्याओं पर तुरंत ध्यान दें।

वहीं, इस मामले में थाना बंधुआकला पर तैनात इंस्पेक्टर संजय पाठक से जब मीडियाकर्मियों ने बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जनता ने उनकी निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाने के बगल में अवैध गतिविधियां होने के बावजूद पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ती।

कार्रवाई करने वाली टीम ने राजमार्ग 731 (बंधुआ कला से सुल्तानपुर) पर संचालित होने वाले ई-रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा को रोककर नियमानुसार चालान किए और उन्हें राजमार्ग पर ई-रिक्शा न चलाने की हिदायत दी।

इस चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन, उपनिरीक्षक ट्रैफिक परवेज आलम, हेड कांस्टेबल ट्रैफिक अरविंद यादव और अन्य टीम सदस्य मौजूद

Comments

Popular posts from this blog

Amethi:-बिजली की समस्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से बातकर वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश*

Amethi:- सिर कटी लाश नाले में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Amethi:- चार दिन पूर्व (15जुलाई2025) विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने तीन को भेजा जेल